JharkhandPalamuTop Story

पलामू लोकसभा चुनाव में आमने-सामने हो सकते हैं दो पूर्व डीजीपी, मुकाबला होगा दिलचस्प

Dilip

Palamu : आने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड के दो पूर्व डीजीपी एक ही चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. ये हैं पूर्व डीजीपी वीडी राम और पूर्व डीजीपी राजीव कुमार. वीडी राम जहां पलामू के सांसद हैं, वहीं राजीव कुमार ने परिवर्तन उलगुलान रैली के दौरान राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस का दामन थामा है.

इसे भी पढ़ें : कोडरमा : NHRC ने BJP की जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई का दिया आदेश

दो पूर्व डीजीपी होंगे आमने-सामने

झारखंड के ब्यूरोक्रैट्स महकमे की माने तो पलामू सीट से कांग्रेस पार्टी संभवतः पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को अपना उम्मीदवार बना सकती है. वहीं, भाजपा के वीडी राम फिलहाल पलामू के सांसद हैं. सूत्रों की माने तो ज्यादा उम्मीद है कि भाजपा के वीडी राम और कांग्रेस के राजीव कुमार पलामू संसदीय सीट को लेकर आमने-सामने हो सकते हैं.

यदि ऐसा होता है तो यह मुकाबला झारखंड ब्यूरोक्रैसी के लिए काफी दिलचस्प होगा. पलामू संसदीय सीट झारखंड की एकमात्र लोकसभा सीट है, जो अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है. राजनीति के जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के पास पलामू संसदीय सीट के लिए कोई दमदार उम्मीदवार दिखायी नहीं दे रहा है. शायद इसी वजह से पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को पार्टी में शामिल किराया गया है.

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा लोस सीट : सुदर्शन भगत की हैट्रिक रोकने के लिए अरुण उरांव हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार

कांग्रेस और राजद में फंसा है पेंच

उधर, राजीव कुमार के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने पलामू से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी व्यक्त की है. वैसे पलामू सीट को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच पेंच फंसा हुआ है. पलामू सीट राजद अपने लिए चाहता है. लेकिन कांग्रेस के रणनीतिकारों का कहना है कि चतरा छोड़ कर राजद के हिस्से में समझौते के तहत और कोई दूसरी सीट नहीं है.

इसे भी पढ़ें : सूचना आयोग में नहीं हो पा रहा मामलों का निष्पादन, लंबी होती जा रही है लिस्ट

पलामू में कैंप कर रहे हैं राजीव कुमार

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व डीजीपी राजीव कुमार शुक्रवार को पलामू पहुंचे. कल शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया. बाद में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कुमार ने बैठक की और संगठन की स्थिति की जानकारी ली. मेदिनीनगर के छहमुहान पर प्रधानमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया. पुतला दहन करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहरी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन भी किया. रांची से मेदिनीनगर आते ही जिस तरह से राजीव कुमार कांग्रेस के कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं, उससे पलामू सुरक्षित सीट से उनके चुनाव लड़ने की पूरी संभावना नजर आती है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह लोकसभाः सांसद रविंद्र पांडेय, विधायक ढुल्लू महतो और शिवशक्ति बख्शी अब क्या करेंगे ?

Related Articles

Back to top button