National

प्रधानमंत्री मोदी हैं पाकिस्तान के ‘पोस्टर ब्वॉय’ : राहुल

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें पाकिस्तान का पोस्टर ब्वॉय बताया है. दरअसल बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई में आतंकवादियों को हुए नुकसान के साक्ष्य की मांग करने वाले नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पकिस्तान का ‘पोस्टर ब्वॉय’ कहा था. जिसपर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि ‘पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए आईएसआई को बुलाने वाले मोदी पाकिस्तान के पोस्टर ब्वॉय हैं. ‘

इसे भी पढ़ेंःउत्तरप्रदेश में भाजपा के सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह आपस में भिड़े, गालियों और जूते की…

पीएम पाकिस्तान के ‘पोस्टर ब्वॉय’

गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस के कुछ लोगों ने चर्चा की है, उसमें मैं नहीं जाना चाहता, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जो जवान शहीद हुए हैं, उनके परिवार वालों ने एक मांग उठाई है. उनकी भावना है कि हमें दुख पहुंचा है तो हमें दिखाइए कि क्या हुआ.’

इसे भी पढ़ेंः राहुल ने कहा- राफेल की फाइलें गायब हो गयी हैं,  30 हजार करोड़ के घोटाले में मोदी को बचाने की कोशिश

उन्होंने आरोप लगाया, ‘ प्रधानमंत्री ने पठानकोट हमले के बाद जांच के लिए आईएसआई को बुलाया. वह नवाज शरीफ के यहां शादी में गए. वह नवाज शरीफ के गले मिलते हैं. नवाज शरीफ को अपने शपथ ग्रहण में बुलाते हैं. ड्रामा करते हैं. तो क्या हम पोस्टर ब्वॉय हैं? प्रधानमंत्री पाकिस्तान के पोस्टर ब्वॉय हैं.’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ विपक्षी नेता पड़ोसी देश के “पोस्टर ब्वॉय” बन गए हैं और भारत के पराक्रमी सैनिकों के सामर्थ्य पर सियासी स्वार्थ के चक्कर में सवाल उठा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःमेरठः अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, 100 से ज्यादा झुग्गियां खाक-दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़

Related Articles

Back to top button