
- पुलिस ने पास के नाम पर कार्यकर्ताओं को गेट पर रोके रखा
Ranchi: राहुल गांधी की सभा के दौरान कांग्रेस और राहुल को सुनने वाले लोगों को प्रशासन की तरफ से काफी फजीहत झेलनी पड़ी. ऐसा बीजेपी के कार्यक्रमों में शायद ही देखने को मिलता है. सुबह मीडिया जब सभा स्थल के अंदर जाने लगी तो मौजूद पुलिस वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. कैमरा, ट्राइपोर्ट और आई कार्ड दिखाने के बाद भी मीडिया कर्मियों को पुलिस ने अंदर जाने से रोका. आखिर में अंदर जाने के लिए कांग्रेस को कुछ पदाधिकारियों को गेट पर आना पड़ा. लंबी कतार लगा कर कार्यक्रम में आने वालों की जांच की जाने लगी. मीडिया तो दूर, आम कार्यकर्ताओं से भी सभा स्थल में प्रवेश करने के लिए कार्ड मांगा जाने लगा. 11 बजे से यह सिलसिला शुरू हुआ जो 2.17 मिनट तक भी राहुल गांधी के आने के बाद तक जारी थी. पुलिस के इस मंशा पर मौजूद लोगों ने सवाल खड़े किए. लेकिन पुलिस सारी बात को अनसुनी कर लोगों को अंदर जाने से रोकने का काम करती रही.

इसे भी पढ़ेंः अदालत ने विवेक डोभाल की मानहानि याचिका पर जयराम, द कारवां के संपादक को किया तलब
पुलिस से विनती करते-करते फंसा राजेश ठाकुर का गला
राहुल गांधी के आने से पहले मंच का संचालन झारखंड प्रदेश के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर कर रहे थे. 11 बजे से लेकर राहुल के आने तक करीब 30 बार से ज्यादा उन्होंने माइक पर पुलिस वालों को कहा कि पुलिस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सभा स्थल आने में मदद करें. उन्हें पास की वजह से गेट पर खड़ा नहीं किया जाए. वो बार-बार कह रहे थे कि आम कार्यकर्ताओं को लिए पार्टी की तरफ से किसी तरह का कोई कार्ड नहीं दिया गया है. ऐसे में पुलिस बिना वजह कार्यकर्ताओं को परेशान ना करे. यहां तक कि उन्होंने मंच से ही एसएसपी अनिश गुप्ता से भी कहा कि कार्यकर्ताओं को पास के लिए परेशान न किया जाए. उन्हें अंदर आने दिया जाए. बावजूद इसके पुलिस गेट पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगाती रही. राजेश ठाकुर ने इतनी बार पुलिस से विनती की कि उनका गला फंस गया और बाकी कार्यक्रम का संचालन करने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ेंः मोदी जी, शहादतों का सिलसिला कब तक- सुरेजवाला
गुस्साये सुबोधकांत, कहा हटा दो बांस और बल्ली और अंदर आ जाओ
भीड़ा काफी ज्यादा थी. लेकिन सभा स्थल के अंदर की कुर्सियां खाली थीं. वजह पुलिस का कार्यकर्ताओं को गेट पर रोकना था. राहुल गांधी बस पहुंचने ही वाले थे. कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक होता देख पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध का संयम टूटा. उन्होंने माइक थाम कर कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें अंदर आने में तकलीफ हो रही है तो वो वहां लगे बांस और बल्ली को हटा कर अंदर आ जाएं. श्री सहाय को पुलिस के अधिकारियों को भी कहना पड़ा कि उन्हें कार्यकर्ताओं की इतनी फ्रिस्किंग करने की जरूरत नहीं है. वो अपनी बात को रखते वक्त काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने अंदर आने के लिए साइड में लगे पर्दों को भी फाड़ को हटा देने को कहा. कार्यकर्ताओं ने आखिरकार पर्दे फाड़े और अंदर आये.
इसे भी पढ़ेंः मुआवजे के नाम पर फिर छले गये प्रदेश के किसान: केंद्र से मांगे थे 1505 करोड़, मिले 272 करोड़
इरफान ने खुले मंच से पापा के लिए मांगी बाबूलाल से गोड्डा की सीट
परिवर्तन उलगुलान रैली के दौरान जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने गोड्डा लोकसभा सीट पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. राहुल गांधी के रांची दौरे से महागठबंधन में मजबूती आने की बात कर मंच पर बैठे जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को इशारा कर कहा कि आप गोड्डा सीट पर थोड़ा सॉफ्ट रवैया अपनाएं. उन्होंने कहा कि गोड्ड़ा राज्य के 14 सीटों में एक अल्पसंख्यक सीट है. इस सीट पर कांग्रेस का दावा मजबूती से रहा है. यह सीट कांग्रेस जीतने वाली है. ऐसे में जरूरी है कि जेवीएम भी थोड़ा सॉफ्ट होकर सोचे. कहा कि जिस तरह से जेवीएम इसपर अड़ा है, इससे लगता है कि इस सीट पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर मुस्लिम वोट बैंक के इस्तेमाल किये जाने की बात भी कही. कहा कि राज्य की ये 18 प्रतिशत आबादी क्या केवल वोट देने के लिए ही है. मुस्लिम कमजोर नहीं हैं, वे कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही है. उन्होंने बाबूलाल से निवेदन कर कहा कि आप गोड्ड़ा सीट को बख्श दें, तो इरफान अंसारी कोडरमा या किसी भी सीट पर जेवीएम को जीतने के लिए जान तक दे देगा.
सबने रखी अपनी-अपनी बात
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शनिवार को किये परिवर्तन उलगुलान रैली से पार्टी ने चुनावी लड़ाई की शुरूआत कर दी. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का यह पहला झारखंड दौरा है. मोराबादी में आयोजित इस रैली में बने मंच से उपस्थित होकर विपक्ष (झामुमो, झाविमो व राजद) ने जहां महागठबंधन की मजबूती का संकेत दिया. तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ और युवा नेताओं ने भाजपा की नीतियों पर जमकर हमला बोला. ऐसे नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वरिष्ठ कांग्रेसी मन्नान मलिक, के.एन.त्रिपाठी, सुखदेव भगत, सहित युवा नेता इरफान अंसारी शामिल हैं.
मेरा बूथ सबसे मजबूत है नहीं, बल्कि मेरा झूठ सबसे मजबूत बोलिये : डॉ अजय कुमार
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि आज रघुवर सरकार में गरीबी, कुपोषण, बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है. तो वही भाजपा सरकार इसे नजरअंदाज कर विकास का खोखला दावा कर रही है. सीएनटी/एसपीटी एक्ट में बदलाव, भूमि अधिग्रहण बिल में छेड़छाड़, किसानों पर शोषण, मोमेंटम झारखंड पर लूट-खसोट इस सरकार की उपलब्धि रही है. उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को मेरा झूठ सबसे मजबूत कार्यक्रम का नाम दिया.
सरकार नहीं सर्कस चला रही है भाजपा : सुखदेव भगत
लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि परिवर्तन उलगुलान रैली कांग्रेस की मजबूती की रैली है. इस रैली के द्वारा पार्टी जनता को बताना चाहती है कि भाजपा की जो सरकार है, वह सरकार नहीं सर्कस चला रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह सरकार कभी ग्लोबल समिट, तो कभी मोमटेंम झारखंड, तो कभी ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट का आयोजन करती है. सरकार की कोई नीति, कोई विजन नहीं है. आज यहां गरीब भूख से मर रहे हैं. जेपीएससी में भारी घोटाला, पारा शिक्षकों पर लाठी चार्च, आरक्षण नीति में बदलाव इस भाजपा की सरकार की उपलब्धि है.
अडानी, अंबानी की चिंता है गरीबो की नहीं : मन्नान मलिक
मन्नान मलिक ने अपने भाषण के दौरान रघुवर दास सरकार पर राज्य को लूटने का आरोप लगाया. कहा कि इस सरकार में किसी तरह से विकास का काम नहीं हुआ है. चुनाव आते ही भाजपा मंदिर-मस्जिद, दंगा, अराजकता, उन्माद फैलाने का काम करती है. आज इसके राज्य में बड़े-बड़े हवाई अड्डों को बेचा जा रहा है. देश का गरीब भाजपा वालों के लिए कोई महत्व नहीं रखता है. रखता है तो अडानी, अंबानी जैसे उद्योगपतियों का हित. उऩ्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या दिया. लेकिन आज पूरा देश जानता है कि इतने सालों में कांग्रेस ने देश को मजबूती दी, तो मोदी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में देश को केवल लूटा और इसे बांटने का काम किया.
लोकसभा चुनाव का शंखनाद फूंक दिया गया है : केएन त्रिपाठी
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव का वक्त नजदीक है. कभी भी चुनाव आयोग आचार संहिता लगा सकता है. ऐसे में आज जब राहुल गांधी रांची आये हैं, तो यह कहने में कोई दिक्कत नही है कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद फूंक दिया गया है. मोदी एवं रघुवर सरकार और मनमोहन सरकार के पांच सालों की तुलना करने करते हुए कहा कि मोदी सरकार में आज पूरे देश के अंदर और बाहर एक युद्ध की स्थिति बन गयी है. एक घटना घटती है, तो दूसरी घटने को तैयार रहती है उन्होंने कहा कि सरकार देश सुरक्षा को लेकर गंभीर नही है. आज दे ऐसी गंभीर सरकार की जरूरत है, जो जनता के हित, देश की सुरक्षा की बात करें. ऐसा केवल कांग्रेस की सरकार ही दे सकती है.
इसे भी पढ़ेंः रांची : 27 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने 15 बार कहा, “चौकीदार चोर है”




