NationalWorld

पाकिस्तान भारत के साथ नहीं चाहता है जंग : कुरैशी

Islamabad :  पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि उनका देश जंग नहीं चाहता है और उन्होंने भारत से सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए वार्ता की मेज पर आने का आह्वान किया. कुरैशी ने कहा, ‘‘आज का हमला अपनी रक्षा करने के हमारे अधिकार, हमारी ईच्छाशक्ति और हमारी क्षमता को दर्शाता है. हम आशा करते हैं कि भारत सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए वार्ता की मेज पर आयेगा. ’’

उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की वायुसेना ने भारतीय आतंकवाद निरोधक अभियान के जवाब में भारत में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया लेकिन उसकी कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया, हालांकि इस दौरान इस भारतीय पायलट भी लापता हो गया. इससे पहले, पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने दो भारतीय सैन्य विमानों को गिराकर भारत पर पलटवार किया. उसके अनुसार एक विमान उसके कब्जे वाले कश्मीर में गिरा जबकि दूसरा जम्मू कश्मीर में.

इसे भी पढें :  बालाकोट में प्रशिक्षित आतंकी पीओके से कश्मीर में चार रास्तों से घुसते थे

Related Articles

Back to top button