
Islamabad / Dubai: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अगले महीने यूएई में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हिस्सा लेने पर कार्यक्रम का बहिष्कार करने की धमकी दी है. अबू धाबी में एक-दो मार्च को विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में स्वराज को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है.
कुरैशी ने ‘जियो न्यूज’ से कहा, ‘ओआईसी या किसी अन्य इस्लामी देश को लेकर कोई आपत्ति नहीं है. मेरी आपत्ति ओआईसी बैठक में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मौजूदगी को लेकर है.’ कुरैशी ने कहा, ‘अगर स्वराज बैठक में शिरकत करेंगी तो मैं इसमें हिस्सा नहीं लूंगा.’
कुरैशी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस और तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुट कावूसोगलू से टेलीफोन पर बातचीत हुई है. कुरैशी ने कावूसोगलू को उद्धृत करते हुए कहा, हमारा मानना है कि भारत ने इस्लामिक देश के खिलाफ आक्रामकता बरती है और ओआईसी के संस्थापक सदस्य पर हमला किया है. उन्होंने कहा, ‘तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा कि इस्लामी देशों के संगठन की बैठक में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के शिरकत करने की कोई वजह नहीं है और तुर्की उन्हें आमंत्रित करने और बोलने का अवसर दिये जाने का पूरा विरोध करेगा.’
इसे भी पढ़ेंःपाक के लड़ाकू विमान हमारी सीमा में घुसे, हमने जवाबी कार्रवाई में एक को गिराया, हमारा एक पायलट लापताः…




