JharkhandRanchi

रमा नर्सिंग होम और रांची यूरोलॉजी सेंटर में आयकर विभाग का सर्वे

Ranchi : राजधानी रांची में आयकर विभाग की टीम ने कई जगहों पर सर्वे कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के रमा नर्सिंग होम, रांची यूरोलॉजी सेंटर बरियातू रोड में भी आयकर विभाग सर्वे कर रही है. वहीं डॉ प्रेम कुमार के क्लीनिक में भी आइटी का सर्वे चल रहा है. आयकर विभाग की टीम सभी जगहों पर महत्‍वपूर्ण कागजातों की जांच कर रही है. आयकर की टीम में डिप्टी कमिश्नर प्रदीप डूंगडूंग, ज्वाइंट कमिश्नर निशा उरांव सिंघमर, प्रिंसिपल कमिश्नर आरएन सहाय शामिल हैं.

इधर धनबाद के कोल ट्रांसपोर्टर मनोज अग्रवाल के आवास व ऑफिस में कागजात खंगाल रही टीम

इधर कोल ट्रांसपोर्टर मनोज अग्रवाल के आवास सह ऑफिस में आईटी का सर्वे चल रहा है. मनोज अग्रवाल राणी सती ट्रांसपोर्ट व यूनाइटेड कोल कैरियर के मालिक हैं. कोल इंडिया में ट्रांसपोर्टिंग व कोल बिडिंग भी करते हैं. उनके झरिया स्थित आवास सह ऑफिस व स्‍टील गेट कार्यालय में आइटी का सर्वे चल रहा है.

7 फरवरी को भी आयकर विभाग ने शहर में कई जगहों पर किया था सर्वे

राजधानी रांची में 7 फरवरी को भी आयकर विभाग की टीम ने एक साथ राजधानी रांची के कई क्षेत्रों में सर्वे किया था. आयकर विभाग की जांच टीम शहर के कई बड़े व्‍यवसायियों के यहां सर्वे किया था. आयकर विभाग की जांच टीम के द्वारा किये जा रहे सर्वे से शहर के व्‍यवसायियों में हड़कंप मच गया था. दो व्यापारिक घरानों से 15 ठिकानों पर आयकर विभाग ने सर्वे किया था. मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम के द्वारा राजधानी रांची में एक साथ आयकर अधिकारियों ने बालाजी प्राइवेट लि.  के बालाजी टेक्सटाइल, मोबाइल और परकीवाल इंडस्ट्रीज के नामकुम स्थित महिलौंग और कांके स्थित आवास पर आयकर विभाग ने सर्वे किया था.

Related Articles

Back to top button