National

जहरीली शराब ने ली दो राज्यों के 38 लोगों की जान, यूपी सरकार ने दिया दो लाख का मुआवजा

New Delhi: देश के दो राज्यों में जहरीली शराब ने कहर बरपाया है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने के चलते बीते दो दिनों में 38 लोगों के मौत की खबर है. मौतों के ये मामले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, कुशीनगर और उत्तराखंड के हरिद्वार और रुड़की में सामने आए. इधर यूपी सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि शराब की ये खेप उत्तराखंड से सहारनपुर लाई गई थी. यूपी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. इधर उत्तराखंड सरकार भी कार्रवाई कर रही है.

यूपी में 26 लोगों की मौत

यूपी के सहारनपुर जिले के देवबंद इलाके में कच्ची शराब पीने से 5 लोग मौत के मुंह में समा गए, जबकि जिले के दूसरे इलाके से 11 लोगों के मौत की खबर है. वहीं कुशीनगर में जहरीली शराब ने करीब 12 लोगों की जान ले ली. इस मामले में सूबे की योगी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही एक आबकारी अधिकारी और चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

उत्तराखंड के रुड़की में 12 की मौत

उत्तराखंड में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत हुई है. रुड़की में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत होने से कई गांवों में मातम पसरा हुआ है. मामले पर कार्रवाई की गई है. उत्तराखंड के उत्पाद मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि 13 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. जांच के आदेश दिए गए हैं. साथ ही रूड़की क्षेत्र के झबरेड़ा पुलिस थाने के प्रभारी प्रदीप मिश्रा समेत 4 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है. इधर, बिहार से भी ऐसी ख़बरे आ रही हैं, जहां कच्ची शराब ने कहर बरपाया है.

इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक सरकार पर संकट के बादल अभी छंटे नहीं, भाजपा के ऑपरेशन लोटस से परेशान कांग्रेस

Related Articles

Back to top button