ChatraJharkhand

केन बम के साथ माओवादी आलोक दस्ते का सदस्य डॉ. विजय गिरफ्तार

Kanhachatti (Chatra) : चतरा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें राजपुर थाना क्षेत्र के बिरलुटुदाग जंगल से माओवादी दस्ते का सदस्य एक आइडी एवं केन बम के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी बरियार को गुप्त सूचना मिली थी कि आलोक का दस्ता बिरलुटुदाग के गोलुवा पहाड़ी के आस पास है. एसपी ने एक टीम का गठन किया, जिसमें राजपुर थाना के सब इंस्पेक्टर विकास पासवान और सीआरपीएफ 22 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट के साह को बिरलुटुदाग में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में लगाया गया.

पिछले दस वर्षों से माओवादी दस्ता में था शामिल

पुलिस गुरुवार की सुबह आठ बजे जैसे ही बिरलुटुदाग के गोलुबा पहाड़ी के समीप पुलिस पहुंची, वैसे ही एक युवक दौड़ने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम सरयू यादव उर्फ़ डॉ.विजय बताया. अपने आप को माओवादी आलोक दस्ते का दस्ता सदस्य बताया. पुलिस ने सरयू के निशान देही पर एक केन बम, एक आइडी, वर्दी सेट एवं खाना बनाने का सामान व बर्तन बरामद किया. उक्त गिरफ्तारी की जानकारी शुक्रवार को अभियान एसपी निगम प्रसाद ने राजपुर थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को दी. उन्होंने पत्रकारो को बताया की पुलिस गिरफ्तार में आया सरयू आलोक दस्ते का दस्ता सदस्य है. वह पिछले दस वर्षों से माओवादी दस्ता में शामिल था. सरयू की गिरफ्तारी के बाद माओवादियों की कमर टूटा है. उन्होंने बताया की गिरफ्तार माओवादी सरयू आइडी बनाने में दक्ष बताया जाता है.

इसे भी पढ़ें- सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने का लगा…

Related Articles

Back to top button