
Ranchi: झारखंड विकास मोर्चा द्वारा घोषित आगामी 17 फरवरी को हरमू मैदान, रांची में रांची लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने एवं सांगठनिक विस्तार को लेकर रविवार को कोकर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. अध्यक्षता उदय सिंह ने की. बैठक में केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि झाविमो पूर्ण रूप से चुनावी मोड में आ चुका है. राज्यभर में पार्टी का सांगठनिक ढांचा मजबूत किया जा रहा है. आगामी 17 फरवरी को हरमू मैदान, रांची में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड से उखाड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार हैं. महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि पूरे राज्य में सत्ता विरोधी लहर है. पार्टी कार्यकर्ता तनमन से चुनाव कार्य मे लगे हैं. आनेवाला दिन झाविमो का होगा. 17 फरवरी को ऐतिहासिक सम्मेलन होगा.
इनको सौंपी गयी जिम्मेवारी
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से पार्टी नेता उदय सिंह को मण्डल अध्यक्ष, जितेश यादव, सोनू कुमार, विशाल कच्छप को उपाध्यक्ष, प्रवीण सिंह महासचिव, राजू सिंह, रवि पासवान, विवेक यादव, विजय यादव को सचिव, संतोष कुमार को कोषाध्यक्ष, शैलेश कुमार शर्मा मीडिया प्रभारी बनाया गया. इसके अलावा महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए लाली लकड़ा को महिला मोर्चा कोकर मण्डल की अध्यक्ष, उषा देवी, जोसेपा लुगून, पिंकी वर्मा को उपाध्यक्ष एवं पूजा देवी,आशा पुनीत एक्का को सचिव, अलोका लकड़ा को कोषाध्यक्ष एवं विनीत लकड़ा को महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया. साथ ही साथ अमित लोहरा को युवा मोर्चा कोकर मण्डल अध्यक्ष एवं सन्नी पासवान को दलित मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. मौके पर मुख्यरूप से उपस्थित पार्टी के केंद्रीय सचिव श्री राजीव रंजन मिश्रा, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं महासचिव जितेंद्र वर्मा ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों चयन किया गया.
बैठक में इनकी रही भागीदारी
बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महासचिव जितेंद्र वर्मा, अधिवक्ता मंच के महानगर अध्यक्ष शिव संकर साहू मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ेंः छठी जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, जलाया एडमिट कार्ड




