JharkhandRanchi

सरकार के संरक्षण में हो रही फर्जी लेटर पैड में पत्राचार की घिनौनी राजनीति : केएन त्रिपाठी

Ranchi : फर्जी लेटर पैड मामले में चर्चा में आये पूर्व मंत्री रहे और कांग्रेसी नेता केएन त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के संरक्षण में बैठे लोगों ने उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश रची है. दरअसल यह लेटर केंद्रीय नेतृत्व को उस समय (5 जनवरी) को पोस्ट किया गया था, जब मंडल डैम शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पलामू दौरे पर थे. शिलान्यास कार्यक्रम के खिलाफ उन्होंने जिले में एक पदयात्रा की थी. न्यूज विंग ने पूछा कि क्या आपको मंडल डैम शिलान्यास के दौरान उनकी पदयात्रा और इस लेटर में कुछ समानता दिखती है. तो उन्होंने कहा कि आंशकाओं पर सारी बातें नहीं कही जा सकती है. संभवतः हो सकता है कि इसमें कुछ सच्चाई हो. लेकिन वास्तविक क्या है कि वह तो जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ही जांच के बाद इस पर कुछ बता पाएगें. हालांकि एक बात तो यह है कि इसके पीछे सरकार में बैठे कुछ लोग है, जो इन फर्जी करने वालों का साथ दे रहे हैं.

आठ साल बंद किया था ऐसे लेटर पैड का उपयोग

उन्होंने कहा कि जिस लेटर पैड में फर्जी करने वालों ने उपयोग किया है, उसे वे उसका उपयोग करीब आठ साल पहले किया करते थे. उस दौरान वे सदन में डिप्टी लीडर हुआ करते थे. मंत्री बनने के बाद उन्होंने उस लेटर पैड का उपयोग करना बंद कर दिया था. अब वे पार्टी के अंदर और सरकार से पत्राचार करने में वे केवल मिनिस्टर वाले लेटर पैड का ही उपयोग करते हैं. इसी तरह फर्जीवाड़ करने वाले दोषियों ने उनके लेटर पैड के उपर उपनेता प्रतिपक्ष के पहले ‘भू.पू’ शब्द लिखा है. इसी तरह उनका हस्ताक्षर को स्कैन कर इस पैड में डाला गया है. बताता है कि ऐसे लोग अपना सूबत छोड़ गये है

जमाना सोशल मीडिया का, डाक पोस्ट से नहीं होती राजनीति संवाद

अपने विरोधियों पर केएन त्रिपाठी यहीं तक नहीं रूके. कहा कि सरकार के संरक्षण में बैठे लोगों ने ही उनके खिलाफ इस तरह की घिनौनी राजनीति की है. यह सभी जानते हैं कि आज जमाना ई-मेल का है. सारी राजनीति संवाद अब इसी सोशल मीडिया के द्वारा होता है, न कि डाक पोस्ट के माध्यम से. मंडल डैम शिलान्यास कार्यक्रम के विरोध की जानकारी उन्होंने मीडिया के मार्फत 31 जनवरी को ही सरकार को दे दी थी. पदयात्रा करने के खिलाफ सरकार ने उन्हें 4 और 5 जनवरी को हिरासत में रखा था. ऐसे में साफ है कि या तो उनके राजनीति विरोधियों ने पार्टी के अंदर छवि खराब करने के लिए ऐसा काम किया, या फिर सरकार में बैठे कुछ लोगों ने पार्टी की ही छवि बिगड़ाने का काम किया है.

सरकारी संरक्षण में पल रहे है ऐसे फर्जी दलाल

ऐसे फर्जी दलालों की गतिविधि को लेकर सरकार के संरक्षण में बैठे लोगों पर भी केएन त्रिपाठी ने  सवाल खड़ा किया. उन्होंने पूछा कि ऐसे लोग क्या उनके खिलाफ फर्जी दलालों का इस्तेमाल कर रहे है. इसी मामले को देखते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ थाना में एफआइआर दर्ज कराया है. ताकि यह जानकारी मिल सके कि पूरे घटना के पीछे कौन लोग है. क्या सरकार के लोग इसके पीछे है, या सरकार के संरक्षण में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button