
- रविवार को पहली बार पार्क में बैठी रघुवर कैबिनेट, दो कैबिनेट मंत्री नीरा यादव और नीलकंठ नहीं पहुंचे
- पिछले साल जनवरी से लेकर इस साल जनवरी तक रघुवर सरकार ने 446 एजेंडों को दी मंजूरी
Ranchi : राज्य सरकार ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब पर्यटन स्थलों पर कैबिनेट की बैठक करने पर सहमति जतायी है. इसी कड़ी में रविवार को राजधानी के लालखटंगा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक के बाद पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी और मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि अब प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों पर कैबिनेट की बैठक होगी. अगली कैबिनेट की बैठक मसानजोर में करने की बात कही. इससे पहले नेतरहाट में कैबिनेट की बैठक हो चुकी है. रविवार को हुई बैठक में दो कैबिनेट मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और नीरा यादव शामिल नहीं हुए. रविवार को बायोडायवर्सिटी पार्क में हुई कैबिनेट की बैठक का पूरा जिम्मा वन विभाग ने संभाला था. वन विभाग के आला अधिकारी इस दौरान पूरी तरह से मुस्तैद रहे.
पिछली जनवरी से लेकर इस साल जनवरी तक 446 एजेंडों को मिली स्वीकृति
पिछले साल जनवरी से लेकर इस साल की जनवरी तक हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 446 एजेंडों को मंजूरी दी गयी. इस दौरान कैबिनेट की 34 बैठकें हुईं. इसमें 24 जनवरी 2018 को हुई कैबिनेट की बैठक में सबसे अधिक 29 फैसले लिये गये.
पिछले साल से अब तक हुई बैठकों में कितने फैसले लिये गये
| कैबिनेट की बैठक | कितने एजेंडों को मंजूरी |
| 09-1-2018 | 13 |
| 24-1-2018 | 29 |
| 15-02-2018 | 25 |
| 20-02-2018 | 13 |
| 06-03-2018 | 17 |
| 13-03-2018 | 17 |
| 21-03-2018 | 11 |
| 26-03-2018 | 16 |
| 10-04-2018 | 15 |
| 18-04-2018 | 11 |
| 24-04-2018 | 04 |
| 03-05-2018 | 06 |
| 08-05-2018 | 13 |
| 15-05-2018 | 11 |
| 29- 05-2018 | 17 |
| 05-06-2018 | 11 |
| 12-06-2018 | 08 |
| 26-06-2018 | 21 |
| 03-07-2018 | 07 |
| 10-07-2018 | 17 |
| 17-07-2018 | 08 |
| 24-07-2018 | 07 |
| 31-07-2018 | 05 |
| 07-08-2018 | 13 |
| 21-08-2018 | 09 |
| 24-08-2018 | 26 |
| 11-09-2018 | 05 |
| 03-10-2018 | 11 |
| 12-10-2018 | 08 |
| 30-10-2018 | 11 |
| 20-11-2018 | 15 |
| 27-11-2018 | 09 |
| 11-12-2018 | 09 |
| 27-12-2018 | 09 |
| एक जनवरी 2019 | 09 |
इसे भी पढ़ें- पत्थलगड़ी की आग में जल रहा है मुंडा अंचल, 29 प्रथामिकी में 15000 से अधिक मुंडाओं पर देशद्रोह का आरोप
इसे भी पढ़ें- पलामू: पारा शिक्षकों ने फिर रोकी भाजपा की पदयात्रा, दिखाये काले झंडे-सरकार विरोधी नारे भी लगाये




