
Sydney: सिडनी में इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के चौथे मैचे के तीसरे दिन का खेल पर खराब रोशनी बाद में बारिश ने बिगाड़ दिया. सिडनी में छाए बादल और खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने पहले खेल को रोक दिया था. लेकिन बची हुई कसर बारिश ने पूरी कर दी और बारिश के चलते तीसरे दिन का खेल 16.3 ओवर पहले ही समाप्त घोषित कर दिया गया.
UPDATE – Play has been abandoned at the SCG with play on Day 4 & 5 to commence at 10 am local.
Scorecard – https://t.co/hdocWCmi3h #AUSvIND pic.twitter.com/FFlRRQqZ2b
— BCCI (@BCCI) January 5, 2019
वही चौथे और पांचवें दिन का खेल आधा घंटा पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से शुरू होगा. तीसरे दिन का खेल रुकने तक ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 236 रन बनाए थे. क्रिच पर पीटर हैंड्सकॉम्ब 28 और पैट कमिंस 25 रन पर खेल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया अभी भी भारत से 386 रन पीछे है.
भारत ने 622/7 पर घोषित की थी पारी
चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत की शतकीय पारी की बदौलत भारत इस मैच में मजबूत स्थिति में है. भारत ने सात विकेट 622 रन बनाकर अपनी पहली पारी समाप्त करने की घोषणा की थी. वहीं आस्ट्रेलिया अभी उससे 386 रन पीछे है. भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने 193, ऋषभ पंत 159, रवींद्र जडेजा 81 और मयंक अग्रवाल ने 77 रनों की शानदार पारियां खेलीं. ऑस्ट्रेलिया पर फॉलोऑन का खतरा भी मंडराने लगा है.
हालांकि, तीसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 24 रनों के साथ बेहतर शुरुआत की थी. लेकिन, दिन के पहले सत्र में ही ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन अपना धैर्य दिखा सके. पहले सत्र में मेजबान टीम ने उस्मान ख्वाजा (27) के रूप में एक मात्र विकेट खोया. दूसरे सत्र में हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 198 रन कर दिया. वही खेल रुकने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 236/6 रहा.
इसे भी पढ़ेंः टीम इंडिया ने ग्लेन मैकग्रा को हस्ताक्षर वाली पिंक टोपी दी




