Jamshedpur

Seraikela News : मिरूडीह साप्ताहिक हाट में महिला पर चाकू से हमला, TMH में इलाज के दौरान मौत Lagatar News By Lagatar News

Seraikela-Kharsawa : जानकारी के अनुसार, राधिका सावेया रविवार शाम मिरूडीह साप्ताहिक हाट में खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को गंगोत्री नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे TMH रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

टीएमएच जमशेदपुर

Seraikela-Kharsawa : जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरूडीह साप्ताहिक हाट में रविवार देर शाम एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी राधिका सावेया (32 वर्षीय) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, राधिका सावेया रविवार शाम मिरूडीह साप्ताहिक हाट में खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को गंगोत्री नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे TMH रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

महिला पर हमला किसने और किस वजह से किया, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है. पुलिस हाट में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावर की पहचान और जानलेवा हमले के कारण का पता चल सके. राधिका राजनगर के गोविंदपुर से मिरूडीह हाट किसके साथ आई थी और घटना से पहले किन-किन लोगों से उसने संपर्क किया था, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button