
रांची : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को झारखंड विधानसभा परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधानसभा परिसर के पोर्टिको नंबर-दो के सामने स्थित उनकी प्रतिमा और तस्वीर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार के अलावा अनुप लाल, विष्णु पासवान समेत विधानसभा सचिवालय के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्व. वाजपेयी की प्रतिमा और चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन और देश के लिए उनके योगदान को स्मरण किया।




