
Ranchi: साहिबगंज जिले में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया है. यह मामला तीनपहाड़ बाजार की है, जहां से चोरों ने लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए. भगत मोहल्ला स्थित सोनार पट्टी में चंचला ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और लोहे की तिजोरी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. चोरी गई ज्वेलरी की कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और जांच में जुटी हुई है.




