
Ranchi: राजधानी रांची के बुंडू इलाके में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है. वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई. जिसमें चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा बुंडू टॉल प्लाजा के कुछ दूर आगे हुआ. हादसे के बाद वहां स्थानीय लोग पहुंचे और उन्होंने घायलों की मदद की.




