
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर आगामी 3, 4 एवं 5 नवम्बर 2025 को टीटीपीएस ललपनिया, बोकारो में “अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया.
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सशक्त बनाते हैं और समाज में एकता और पहचान को मजबूत करते हैं.
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू, मिथिलेश किस्कू, बिंदे सोरेन (मांझी बाबा, जमशेदपुर), सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, श्री संतोष हेंब्रम एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.




