JharkhandRanchi

राप्रसे से रिटायर अधिकारी को बैक डेट से आइएएस में मिला प्रमोशन

Ranchi: राज्य प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत अधिकारी देंवेंद्र भूषण सिंह को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नोशनल प्रमोशन (पिछली तारिख से प्रमोशन) दिया गया है. इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार ने अधिसूचना जारी कर दिया है. देवेंद्र भूषण सिंह की वरीयता अनिल कुमार सिंह के उपर रहेगी और भवानी प्रसाद लाल के नीचे होगी. बता दें कि, 2015 में राज्य सरकार ने स्टेट सिविल सर्विस के अधिकारियों के लिए आइएएस के सात रिक्त पदों के लिए अनुशंसा भारत सरकार को भेजी थी. इनमें देवेंद्र भूषण सिंह का भी नाम था. सलेक्शन कमेटी ने इनके नाम की अनुशंसा की थी. लेकिन, बाद में यूपीएससी की बोर्ड की बैठक में यह बात सामने आयी कि इनके उपर एक मामले में क्रिमिनल केस चल रहा है, जिस वजह से राज्य सरकार से इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट मांगा गया था. लेकिन यह उपलबध नहीं कराया गया है, इस वजह से इनका प्रमोशन लटक गया. मामले में देवेंद्र भूषण सिंह ने पटना हाइकोर्ट बेंच में याचिका दायर की थी. कोर्ट के आदेश के बाद यूपीएससी ने 15 अक्टूबर 2025 को बैठक कर 2015 की सलेक्शन लिस्ट में इन्हें नोशनल प्रमोशन देने की सहमति दी. इनका अब पेंशन रिवाइज होगा साथ ही बकाया का भी भुगतान किया जायेगा. केंद्र सरकार की अधिसूचना झारखंड सरकार को मिल गयी है, जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Related Articles

Back to top button