
Ranchi: झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह नहीं रहे. आज रविवार को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वे पिछले 10 महीने से लंग्स कैंसर से पीड़ित थे. इनके निधन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य ने गहरा शोक जताया है.
वर्तमान में वह आजाद सिपाही दैनिक अखबार के प्रधान संपादक के तौर पर कार्य कर रहे थे. इसके पूर्व वह हिंदुस्तान, प्रभात खबर, न्यूज़ 11, सन्मार्ग आदि दैनिक अखबारों में वरिष्ठ संपादक के तौर पर कार्य कर चुके थे. उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है.
वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
उन्होंने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्ठा व संवेदनशीलता के साथ समाज और राज्य की सेवा की।शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/MNDpW9YHAo
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) August 3, 2025
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ समाज और राज्य की सेवा की. शोकाकुल परिजनों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे। pic.twitter.com/B1HqakN6vb— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 3, 2025
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला. उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दें.




