
Ranchi: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, राँची में आयोजित दो-दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स–2025 (झारखंड ज़ोन-G, क्लस्टर-III) का आज भव्य समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में डीएवी समूह के 10 विद्यालयों के U-14, U-17 एवं U-19 वर्गों के एक हज़ार से अधिक छात्र-छात्राओं ने जोश,अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिवेंद्र नाथ दुबे,कोषाध्यक्ष-झारखंड ओलंपिक संघ एवं एसोसिएट वाइस-प्रेसिडेंट–वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया रहे. उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि “खेलों से जीवन में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और आत्मबल का विकास होता है.” समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य-सह-क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी,डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड ज़ोन-G एवं क्लस्टर हेड-III ने की.उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता के लिए सभी प्रतिभागी विद्यालयों,शिक्षकों और आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि “इस दो-दिवसीय खेल महोत्सव में आपने हार-जीत से परे जाकर अपने आत्मविश्वास,अनुशासन और खेल कौशल का जो परिचय दिया,वह प्रशंसनीय है.विजेता टीमें जहाँ गर्व का प्रतीक बनीं,वहीं अन्य सभी प्रतिभागियों ने भी पूरे साहस और निष्ठा के साथ अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन किया. इस अवसर पर डॉ.वी.सिंह, निदेशक (पब्लिक स्कूल्स),डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, नई दिल्ली व संयोजक –डीएवी स्पोर्ट्स 2025 ने अपने शुभकामना संदेश में कहा –
“खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं,बल्कि चरित्र निर्माण,अनुशासन और टीम भावना का माध्यम हैं. समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र,मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.जिसके साक्षी डीएवी विद्यालय की प्राचार्या बुबुन शरण(डीएवी सिल्ली),बी कार्तिक, अजंता कुमारी, अनुपमा रानी,ए के अमरेश एवं खेल शिक्षक संजय मण्डल,एस एम अज़ीम, प्रोलय करमाकर,सुशांति टोपनो व सभी खेलों के खिलाड़ी,अधिकारी,शिक्षक-शिक्षिकाएं बने.
विजेता एवं उपविजेता टीमें अब ज़ोनल खेलेंगी, उसके उपरांत नेशनल स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगी.
खेलों के परिणाम
कबड्डी (Under-14 Girls)
विजेता – डीएवी हेहल,राँची
उपविजेता–डीएवी,लोहरदगा
कबड्डी (Under-17Girls)
विजेता – डीएवी,लोहरदगा
उपविजेता–डीएवी,लातेहार
कबड्डी (Under-19 Girls)
विजेता – डीएवी हेहल,राँची
उपविजेता–डीएवी,लोहरदगा
कबड्डी (Under-14 Boys)
विजेता – डीएवी हेहल,राँची
उपविजेता–डीएवी,लातेहार
कबड्डी (Under-17 Boys)
विजेता – डीएवी,लोहरदगा
उपविजेता–डीएवी,डालटनगंज
कबड्डी (Under-19 Boys)
विजेता – डीएवी हेहल,राँची
उपविजेता–डीएवी, डालटनगंज
हैंडबॉल (Under-14Boys)
विजेता – डीएवी,हेहल
उपविजेता – डीएवी,लोहरदगा
हैंडबॉल (Under-19 Boys)
विजेता – डीएवी,हेहल
उपविजेता – डीएवी,भवनाथपुर
द्वितीय उपविजेता-डीएवी,डालटनगंज
वुशू
विभिन्न भार वर्गों में डीएवी, सिल्ली,डीएवी,हेहल एवं डीएवी,डालटनगंज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
एरोबिक्स
प्रस्तुति के आधार पर डीएवी,हेहल व डीएवी, गढ़वा, डीएवी,खलारी एवं डीएवी,डालटनगंज के प्रदर्शन को सराहा गया.
शूटिंग (Air Pistol & Rifle)
टॉप स्कोर डीएवी,हेहल और डीएवी,डालटनगंज के खिलाड़ियों ने अर्जित किए.
रोलर स्केटिंग
तेज़ समय और संतुलन के साथ डीएवी, डालटनगंज और डीएवी,गढ़वा एवं डीएवी हेहल के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया.




