JharkhandRanchi

भवन सचिव से मिला सचिवालय सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल

Ranchi: झारखंड सचिवालय सेवा संघ की नवगठित कार्यकारिणी ने संघ के अध्यक्ष  रितेश कुमार के नेतृत्व में भवन निर्माण विभाग के सचिव  अरवा राजकमल से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर संघ के महासचिव  राजेश कुमार,  पप्पू कुमार एवं  रजनीश शुक्ल भी उपस्थित रहे.

भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री राजकमल ने नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा सचिवालय में कार्यरत सेवा संघ के सदस्यों के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सचिवालय सेवा के सदस्य शासन-प्रशासन के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

सचिव श्री राजकमल ने संघ को आश्वस्त किया कि वे सेवा संघ के सदस्यों के हितों के संरक्षण एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु अपने स्तर से हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे. संघ की ओर से सचिव के आत्मीय व्यवहार एवं सकारात्मक सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार प्रकट किया गया.

Related Articles

Back to top button