JharkhandRanchi

बाबूलाल से जानिए कौन है वो सुपीरियर पुलिस अफसर जो ना तो अखिल भारतीय सेवा में है और ना हो सकता है सस्पेंड

Ranchi: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर अनुराग गुप्ता को निशाने पर लिया है. उसे एक ऐसे पुलिस अफसर के तौर पर दर्शाया है जो अखिल भारतीय सेवा में नहीं है. जिसे सस्पेंड भी नहीं किया जा सकता और जिन पर कोई भी विभागीय कार्रवाई संभव नहीं. बाबूलाल के मुताबिक, अब राज्य में कुछ बेलगाम अफसर संविधान से नहीं, सत्ता के साथ ‘नेटवर्क’ से चलते हैं. सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातों को उन्होंने साझा भी किया है. “X” पल पोस्ट करते बाबूलाल ने कहा है कि डीजीपी, झारखंड अनुराग गुप्ता अब अखिल भारतीय सेवा में नहीं हैं. वे सस्पेंड नहीं हो सकते. उनपर कोई विभागीय कार्रवाई भी लागू नहीं होती है. ना तो उन्हें वेतन मिल रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका वेतन रोक दें. लेकिन पुलिस विभाग के सारे तुगलकी आदेश वही (अनुराग) दे रहे हैं.बाबूलाल ने सवाल करते कहा है कि सिपाहियों तक की ट्रांसफ़र-पोस्टिंग कैसे ले-देकर हो रही है? पता कर लीजिये. कोई नहीं बताये तो हमें कॉल करियेगा, विस्तार से सब बता देंगे. 10 जून को 8 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी पद पर बैठे असंवैधानिक व्यक्ति ने असंवैधानिक तरीक़े से अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया तो इसमें हैरान होने वाली क्या बात है? बिना UPSC की सूची में नाम वाले व्यक्ति ने बिना मुख्यमंत्री की स्वीकृति, और बिना किसी विधिक अधिकार के ये सब कर दिय तो क्या बुरा किया? सुना है अब गृह विभाग ने उसे रद्द कर “स्पष्टीकरण” मांगा है. बाबूलाल ने ताज्जुब जताते कहा है कि स्पष्टीकरण किससे मांग रहे हैं? उस व्यक्ति से, जिसे आप नियमों के दायरे में ला ही नहीं सकते? जब वे अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी रहे ही नहीं तो ज़ाहिर है वो अखिल भारतीय सेवा के नियम को क्यों मानेंगे? हेमंत से सवाल करते बाबूलाल ने कहा है कि ये बात आपको कैसे समझ में नहीं आ रही मुख्यमंत्रीजी? आपकी चुप्पी और बेबसी क्या दर्शाती है? या तो आपको पता नहीं, या आप पूरी तरह अयोग्य हैं. या फिर आपको सब पता है कि इस हालात के लिये आप स्वयं दोषी हैं. यह कौन नहीं जानता है कि झारखंड के कुछ बेलगाम अफसर अब संविधान से नहीं, सत्ता के साथ ‘नेटवर्क’ से चलते हैं.

Related Articles

Back to top button