JharkhandJharkhand StoryLead NewsNEWSRanchi

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार, सालों का इंतजार होने वाला है खत्म

गडकरी 19 को देंगे सौगात, उद्घाटन की तैयारी तेज

Ranchi: सालों इंतजार के बाद रातू रोड इलाके में रहने वालों के लिए खुशखबरी है. उनका लंबा इंतजार अब जल्द समाप्त होने वाला है. जल्द ही कार-मोटरसाइकिल सहित अनेक वाहन चालकों व सवारियों को रातू रोड में बने एलिवेटड कॉरिडोर में आवागमन करने का मौका मिलने वाला हे. रातू रोड के पिस्का मोड़ के आगे व इटकी रोड में फ्लाईओवर कुछ दूर तक बनाया गया है. इटकी रोड में एक तरफ से वाहन उतरेंगे. इस इलाके के लोगों को पुल चढने के लिए वापस रातू रोड हेहल की ओर आना पड़ेगा.  19 जून को इसे जनता को समर्पित कर दिया जायेगा. सड़क, राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन कराने के लिए तैयारी जोरों पर है. फ्लाईओवर के दोनों ओर पिस्का मोड़ व कचहरी की ओर जाकिर हुसैन पार्क के पास रैंप बनकर तैयार है. कचहरी पास के मंदिर-प्याउ को पहले ही हटा दिया गया है. अब इस फ़लाईओवर में वाहनों के परिचालन में कोई अवरोध नहीं है. इसके बन जाने के बाद सालों पहले जिस तरह रातू रोड पांच-सात मिनट में पार हो जाता था अब फिर से हो सकेगा. फ्लाईओवर के नीचे संदरीकरण का काम चल रहा है, रंग-रोगन के अलावा घास-फुल लगाये जा रहे हैं. लाईटिंग भी आकर्षक हैं. राजभवन के समीप सुरक्षा के भी बेहतर प्रावधान किए गये हैं.

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, आधुनिक तकनीक से बना कॉरिडोर

रातू रोड में कचहरी से से पिस्का मोड़ तक (करीब 2.5 किमी) का यात्रा पूरा करने में आधा घंटा से 45 मिनट तक लगता था. लेकिन अब, एनएच-75 से जुड़े यतू रोड पर 3.57 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर के बन जाने से यह सफर आसान हो गया है. इस कॉरिडोर को बनाने में दो साल से कुछ अधिक समय लगा है. कॉरिडोर का रैंप 600 मीटर लंबा है. इसका निर्माण कार्य नवंबर 2022 में शुरू हुआ था और जनवरी 2025 (22 महीने) में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन, जमीन अधिग्रहण और कुछ अन्य तकनीकी कारणों से एलिवेटेड कॉरिडोर को पूरा होने में निर्धारित समय से लगभग चार माह का ज्यादा समय लगा.

279 करोड़ रुपये खर्च हुए

एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण एनएचएआइ ने कराया है. केसीसी बिल्डकॉन ने निर्माण कार्य पूरा किया है. इसके निर्माण में 279 करोड़ रुपये की लागत आयी इसके अलावा (जमीन अधिग्रहण व शिफ्टिंग के लिए अलग से राशि खर्च हुआ. करीब 550 करोड़ रुपये कुल लागत आयी. यह एलिवेटेड कॉरिडोर कुल 101 पिलरों पर खड़ा है. इसमें नागाबाबा खटाल से हेहल पोस्ट ऑफिस तक कॉरिडोर कुल 87 पिलर हैं. वहीं, पिस्का मोड़ से इटकी रोड में 800 मीटर आगे तक कुल 14 पिलर हैं, निर्माण में कुल 102 स्लैब का उपयोग किया गया है. बैडमिंटन और बारटकेटबॉल कोर्ट कोर्ट तैयार करने का प्रयास रांची के सांसद संजय सेठ रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट तैयार करने का 400 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण जाम से जूझ रही थी यह सड़क रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के कॉरिडोर बनने से कई क्षेत्रों को मिलेगी कनेक्विटीएलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से रातु, मांडर, खलारी, बिजूपड़ा, चंदवा, लातेहार, पलामू, इटकी इलाके को सहूलियत होगी. पांच-सात मिनट में वाहन रातू रोड पार कर जायेंगे. प्रयास भी कर रहे हैं. सर्विस रोड पर डिवाइडर के ऊपर ऊपर बैडमिंटन और बास्केटबॉल खेलने की जगह तैयार करने की योजना बनायी जा रही है.

Related Articles

Back to top button