
Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है. बताया जाता है कि आपसी मारपीट में युवक पर पत्थर से हमला किया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. यह मामला चुटिया थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास देर शाम की है. सूचना मिलने के बाद चुटिया पुलिस मौके पर पहुँची और शव कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया है. वहीं एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है. इस मामले को लेकर चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है और इस मारपीट में कौन लोग शामिल हैं उसके बारे में पता लगाया जा रहा है. पुलिस इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा कर लेगी.



