JharkhandRanchi

सरकार ने हाइकोर्ट को बताया, रिम्स निदेशक डा राजकुमार को हटाये जाने का आदेश वापस लिया जाएगा, कोर्ट ने याचिका की निष्पादित

Ranchi: रिम्स निदेशक डा. राजकुमार बने रहेंगे. डा. राजकुमार को हटाये जाने के आदेश को राज्य सरकार वापस लेगी. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा डॉ राजकुमार को हटाने के आदेश को वापस लेने के आग्रह को देखते हुए याचिका निष्पादित कर दी. कोर्ट ने कहा जब तक उक्त हटाई जाने का आदेश वापस नहीं होता है तब तक प्रार्थी को परेशान नहीं किया जाएगा. रिम्स निदेशक डा. राजकुमार को हटाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से डा. राजकुमार को हटाए जाने के आदेश पर रोक लगा दी थी.

कोर्ट ने कहा था कि यह आदेश स्टिगमैटिक ( कलंक लगाकर हटाना)  है. जो यह कानून के विरुद्ध है. हटाने की पहले प्रक्रिया अपनाई जाने चाहिए थी. उन्हें एक मौका मिलना चाहिए था. जनहित की बात कहते हुए हुए उन्हें हटाया गया था बिना मौका दिए हटाना गलत है. स्वास्थ्य विभाग और रिम्स के पूर्व डायरेक्टर के बीच का विवाद बढ़ता दिख रहा है, रिम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ राजकुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पूर्व निदेशक ने स्वास्थ्य विभाग के आदेश को कोर्ट में चुनौती देते हुई याचिका दायर की है बता दे कि 17 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के हस्ताक्षर वाला एक लेटर जारी किया गया था जिसके माध्यम से रिम्स के तत्कालीन निदेशक डॉ राजकुमार को बर्खास्त किया था. जिसे डॉक्टर राजकुमार ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

Related Articles

Back to top button