JharkhandRanchi

कला संस्कृति विभाग के निःशुल्क समर कैंप में पारंपरिक लोक नृत्य और नाटक में हुनरमंद बनने का मिलेगा मौका

Ranchi: पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड की ओर से निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जाना है. ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित होने वाले इस कैंप के लिए 15 मई से 5 जून तक का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है. इस कैंप में चित्रकला, शास्त्रीय नृत्य- भरत नाट्यम, कथक एवं ओडिसी, गजल गायन, योग एवं ध्यान, मेंहदी रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट, फैशन एवं फैंसी ड्रेस शो, नाटक, पारंपरिक लोक नृत्य और व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास जैसी विधाओं का प्रशिक्षण मिलेगा. संस्कृति निदेशक, झारखंड के मुताबिक, कक्षा 1 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स इस कैंप के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे. इसके लिए ऑड्रे हाउस, रांची, झारखंड कला मंदिर, होटवार (रांची) स्थित कार्यालय में कार्यावधि के दौरान निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र जमा करने होंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई है. इच्छुक प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की वेबसाइट www.jharkhandculture.com से विस्तृत जानकारी और आवेदन प्राप्त कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button