JharkhandRanchi

मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी में लगे कर्मचारी राज्य बीमा निगम को हॉस्टल, स्किल लैबोरेट्री के लिए नामकुम में चाहिए और भी स्पेस

Ranchi: कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से नामकुम, रांची में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की स्वीकृति दी जा चुकी है. इसके अंतर्गत निगम आदर्श अस्पताल, नामकुम द्वारा 50 एमबीबीएस सीट वाले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की जा रही है. इसके अकादमिक सत्र की शुरुआत 2025-26 से की जानी है. निगम को फिलहाल और भी स्पेस की आवश्यकता है. खासकर 13 हजार वर्ग फीट में तैयार भवन की. निगम के मेडिकल कॉलेज के डीन ने सूचना जारी करते इसकी जरूरत बताई है. कहा है कि वर्तमान अस्पताल परिसर के 10 किमी के दायरे में आधुनिक सुविधायुक्त न्यूनतम 13000 वर्ग मीटर (बिल्ट अप एरिया) वाले निर्मित भवन की जरूरत है. इसमें विशेष रुप से सेंट्रल लाइब्रेरी, स्किल लैबोरेट्री, एग्जामिनेशन हॉल, कॉलेज काउंसिल और चार लेक्चर थियेटर का होना अनिवार्य है.

साथ ही 200 स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग हॉस्टल (लड़के- लड़कियां) भवन की भी आवश्यकता है. निगम ने कहा है कि ऐसे सेंट्रल डिपार्टमेंट, स्टेट गवर्नमेंट, पीएसयू या अन्य के पास अगर निगम के मेडिकल कॉलेज के 10 किमी के दायरे में स्थित कोई भवन हो तो डीन (प्रभारी, मेडिकल कॉलेज) से ईमेल या दूरभाष 0651-2261919 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं. किसी भी कार्यदिवस में डीन के कार्यालय आकर भी इसकी सूचना दे सकते हैं.

Related Articles

Back to top button