
Latehar : लातेहार जिला के महुआडाड़ प्रखंड में सोमवार को आदिवासी कांग्रेस जिला कमिटी के बैनर तले अध्यक्ष अजित पाल कुजूर ने नेतृत्व में बिरसा चौक से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष हाथों में हमारे गांव में हमारा राज, वन विभाग होश में आओ, डरा धमकाकर पैसे लेना बंद करो, वन विभाग के पदाधिकारी मुर्दाबाद, जैसे नारे लिखे तख्ती लिये जूलूस निकाला. वन विभाग के रेंजर और वन पाल कुंवर गंझू का अविलंब तबादला करने की मांग के साथ पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी कि गई. वन विभाग और पुलिस पर छोटी-छोटी गलती में जेल भेजने के आरोप लगाया. कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर आगे राज्यवापी अंदोलन करने की चेतावनी दी. जहां बिरसा चौक से निकला जुलूस शास्त्री चौक होते बस स्टैंड से वन विभाग कार्यालय पहुंचा. ग्रामीण द्वारा वन विभाग कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी की गई. इस दौरान कार्यालय का गेट बंद कर वन विभाग के कर्मी दुबके रहे. कार्यालय से निकल जूलूस शास्त्री पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया.



