
Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित शालीमार बाजार के नजदीक स्कूल वैन और स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर हुई. इस टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हालांकि स्कूल वैन में बैठे सभी बच्चे सुरक्षित हैं. टक्कर इतनी जोर की थी कि स्कूल वैन के अगले हिस्से चकनाचूर हो गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल इस मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दे दी गई है.




