JharkhandLead NewsRanchi

बरियातू थाना के पीछे हो रहे अवैध निर्माण पर रिम्स निदेशक ने डीजीपी से की शिकायत

Ranchi: रिम्स निदेशक प्रो (डॉ) राजकुमार ने बरियातू थाना के पीछे हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर चिंता जताई है. एक बार फिर पुलिस महानिदेशक, झारखंड और प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड को इस संबंध में पत्र लिखा है. थाना के पीछे कराये जा रहे अवैध निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह करते वास्तविक आवंटित स्थल पर नया स्मार्ट बरियातु थाना का निर्माण कार्य कराने हेतु अनुरोध किया है. पूर्व में भी रिम्स की ओर से 30 नवंबर 2024 को इस संबंध में पत्राचार किया गया था परन्तु इस दिशा में विभागीय स्तर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. 26 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई थी. इसमें  रिम्स के विभिन्न स्थानों के अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ उक्त अवैध निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया गया था. इसके उपरांत भी यह अवैध निर्माण कार्य अब भी जारी है. यह सब तब हो रहा है जब 26 दिसंबर की समीक्षात्मक बैठक में मुख्य सचिव, झारखण्ड, विकास आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button