JharkhandLead NewsRanchi

डीजीपी ने नव प्रोन्नत पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस उप-महानिरीक्षक को बैच लगा कर किया सम्मानित

Ranchi : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नव प्रोन्नत पुलिस महानिरीक्षक अनुप बिरथरे, पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक चन्दन कुमार झा पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा को बैच लगा कर सम्मानित किया. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कल प्रोमोशन से संबंधित अधिसूचना जारी किया था  अनुप बिरथरे को पुलिस उप-महानिरीक्षक, रांची के पद से प्रोन्नति देकर पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ झारखण्ड, पटेल मयूर कनैयालाल को पुलिस उप-महानिरीक्षक झासपु (अतिरिक्त प्रभार पुलिस उप महानिरीक्षक रेल. रांची) के पद से प्रोन्नति देकर पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार झारखण्ड, रांची, चन्दन कुमार झा को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा झारखण्ड, रांची के पद से प्रोन्नति देकर पुलिस उप महानिरीक्षक एसआईबी विशेष शाखा झारखण्ड, रांची एवं अनुरंजन किस्पोट्टा को पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग झारखण्ड, रांची के पद से प्रोन्नति देकर पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

इस अवसर पर अनुराग गुप्ता महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड, सुमन गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), अमोल विणुकांत होमकर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), पंकोज कम्बोज पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), ए० विजयालक्ष्मी पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), कार्तीक एस० पुलिस उप-महानिरीक्षक विशेष शाखा,नौशाद आलम पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक), शैलेन्द्र वर्णवाल पुलिस उप-महानिरीक्षक, ए०सी०बी०. अमीत रेणु पुलिस अधीक्षक (अभियान) तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button