2nd LeadSports

भारत के दिग्गज स्पिनर अश्विन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने क्रिकेट से लिया संन्यास

New Delhi : भारत के दिग्गज स्पिनर अश्विनने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. गाबा टेस्ट मैच ड्रा होने के बाद अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. अश्विन ने रिटायरमेंट के दौरान कहा कि, “मैं इस समय काफी इमोशनल हूं और मैंने अपने करियर का भरपूर लुत्फ उठाया है”. बता दें कि अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का आगाज साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में खेलकर किया था. अपना आखिरी मैच अश्विन ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 106 मैच खेले और इस दौरान 537 विकेट लेने में सफल रहे. अश्विन ने वनडे में 116 मैच में 156 विकेट लिए. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में अश्विन ने 65 मैच खेलकर कुल 72 विकेट अपने नाम किए.

टिम साउथी ने भी लिया संन्यास

न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज टिम साउथी ने भी मंगलवार को क्रिकेट के अलविदा कह दिया है.  न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और इंग्लैंड के वर्तमान मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने मंगलवार को अपने 16 साल के टेस्ट करियर का अंत करने वाले तेज गेंदबाज टिम साउथी के लंबे करियर की प्रशंसा की. साउथी ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा पहले ही कर दी थी. अनुभवी दाएं हाथ के गेंदबाज ने अपने टेस्ट करियर का शानदार अंत किया, क्योंकि न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को सिर्फ 234 रनों पर आउट कर तीसरे टेस्ट में 423 रनों की विशाल जीत हासिल की.

Related Articles

Back to top button