DhanbadJharkhand

दुष्‍कर्म मामले में भाजपा नेता का पुत्र गिरफ्तार

Dhanbad : होटल सोनेटल में निर्भया कांड की बरसी पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें एक महिला छात्र नेता के बयान से सनसनी फैल गयी थी. महिला छात्र नेता ने खुलासा किया कि उनकी एक सहेली के साथ शनिवार की रात नौ बजे थाने के पास रेप हुआ. इस बयान के बाद पुलिस सक्रिय हुई. बताया गया कि यह भूली थाना क्षेत्र का मामला है. इस मामले में पुलिस ने रिशु नामक एक युवक को गिरफ्तार किया. अब बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा नेता का पुत्र है.

छात्रा को न्याय जरूर दिलाएंगे

बता दें कि हिन्दुस्तान अखबार में यह खबर छपी. खबर के साथ धनबाद के एसएसपी किशोर कौशल का बयान भी छपा है. एसएसपी ने कहा- अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो पीड़ित परिवार को आकर शिकायत करनी चाहिए. परिवार की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी. छात्रा को न्याय जरूर दिलाएंगे.

भूली थानेदार को मामले की पुष्टि के लिए फोन किया गया पर उन्होंने काल रिसीव नहीं किया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक को भूली थाना से किसी अन्य स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है. महिला छात्र नेता ने कहा कि वह उसे डांस क्लास से घर छोड़ने गयी थी. घर के समीप चौक पर उसने अपनी सहेली को छोड़ा. वहां से एक युवक उसे थाने के पास कमरे में ले गया और रेप किया. उसके साथ एक दूसरा युवक भी था जो बाहर निगरानी कर रहा था

अब आगे क्या होगा

शिकायतकर्ता को पुलिस के पास आना होगा. पीड़िता की मेडिकल जांच करानी होगी. समझा जाता है कि पुलिस मामले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए तत्पर है. जानकार बताते हैं कि पीड़िता की शिकायत के बिना अखबार में छपी खबर के आधार पर पुलिस ने अब तक कार्रवाई की है. मामले में सभी कानूनी पहलू पर विचार किया जा रहा है.

मामला एक तरफा प्यार का भी हो सकता है

बताया जाता है कि यह मामला एक तरफा प्यार का हो सकता है. रिशु युवती के व्हाट्सप्‍प पर मैसेज भी करता था. लड़की राजी नहीं थी. वह युवक के प्रस्ताव को ठुकरा चुकी थी.

Related Articles

Back to top button