Education & Career

आइएलसीसी में इंटर स्कूल कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने सुनायीं बेहतरीन कविताएं

Ranchi : द इंटरनेशनल लाइब्रेरी एंड कल्चरल सेंटर में बुधवार को कक्षा 3 से 5 तक के लिए “इंटर स्कूल हिंदी सस्वर पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्रों ने प्रतिष्ठित एवं पारंपरिक कविताओं का पाठ किया. बच्चों ने तनवीर गाज़ी की खुद की खोज में निकल, कण-कण में कर्ण, आरडी तैलंग की तुम मुझको कब तक रोकोगे, सुमित्रानंदन पंत की पर्वत की पुकार, पंचतंत्र परआधारित एकता की शक्ति और अटल बिहारी वाजपेयी की मस्तक नहीं झुकने देंगे जैसी कविताओं का सस्वर पाठ किया. साथ ही समकालीन कविताएं जैसे बाल श्रम और पंकज पुष्कर की हम गोयनका के वीर हैं भी सुनायीं.

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन आइएलसीसी की सांस्कृतिक सचिव रेखा मिश्रा ने किया. निर्णायक मंडली में डॉ. अलका चौधरी, वंदना मोदी और नीति मेंहदीरत्ता शामिल थीं. मौके पर लाइब्रेरियन निवेदिता शर्मा भी उपस्थित थीं.

प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले स्कूलों में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, ब्रिजफोर्ड पब्लिक स्कूल बरियातू, स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू, सेंट मैरी (एन) स्कूल, सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल थे.

परिणाम

प्रथम पुरस्कार: अराध्या मिश्रा (संत मेरी (न) स्कूल)

दूसरा पुरस्कार:  वेदांशी महंत ( ब्रिजफोर्ड स्कूल, करमटोली)

तीसरा पुरस्कार:  असद खान ( सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल)

सांत्वना:  आर्यन शर्मा ( ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना)

Related Articles

Back to top button