
Ranchi: गुमला के बसिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं दो लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक रांची के हैं. सिमडेगा से रांची लौटने के दौरान हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार ने ट्रक में टक्कर मारा है.




