
Ranchi: हड़ताली मनरेगा कर्मी वापस काम पर लौट गये हैं. ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के साथ हुई 8 अक्टूबर को वार्ता के बाद अनिश्चितकालिन हड़ताल खत्म करने की सहमति बनी थी. इसमें 30 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी सहित बीमा योजना व सामाजिक सुरक्षा व यात्रा भत्ता देने की मंजूरी दी गयी है.
इसके साथ ही हड़ताल अवधि 79 दिनों के मानदेय आदि का भुगतान करने का भी फैसला लिया गया है. हड़ताल अवधि को उनके अवकाश, अतरिक्त कार्य दिवस से समायोजित किया जायेगा. बता दें, कि ग्रेड पे, नियमितीकरण इत्यादि की मांग को लेकर 5000 से अधिक मनरेगा कर्मी हड़ताल पर थे. इस दौरान मनरेगा का कामकाज ठप पड़ गया था. मानव दिवस सृजन में काफी गिरावट दर्ज की गयी थी. काम में अब तेजी आएगी.




