JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के इंजीनियरिंग स्टूडेंट अभिषेक रवि की मृत्यु मामले की जांच के लिए राज्यपाल रघुवर दास ने सीएस को लिखा लेटर

Ranchi: झारखंड के इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट अभिषेक रवि की पिछ्ले दिनों भुवनेश्वर (ओड़िशा) के कॉलेज में मृत्यु हो गई थी. उसके पिता अनुप चंद्र राम ने इस संबंध में ओड़िशा के गवर्नर रघुवर दास को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया था. राज्यपाल ने इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव, ओड़िशा को लेटर लिखा है. एक्स पर इसकी जानकारी देते बताया है कि अभिषेक के पिता ने पूरी घटना की जांच के लिए लेटर लिखा है. रघुवर के मुताबिक, वे इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देख रहे हैं. मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इस संबंध में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने को उन्होंने कहा है. अनुप चंद्र राम को विश्वास दिलाते राज्यपाल ने कहा है कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

राज्यपाल से की गयी है ये शिकायत

डोरंडा, रांची निवासी अनुप चंद्र राम (अभिषेक के पिता) के मुताबिक उन्होंने अपने पुत्र का नामांकन आइटीइआर शिक्षा ओ अनुसंधान (SOA), भुवनेश्वर में 10 सितंबर 2024 को कराया था. वहां उसे कॉलेज के न्यू हॉस्टल में कमरा भी आवंटित हो गया था. इसके बाद 12 सितंबर को उन्हें हॉस्टल से फोन पर अभिषेक के घायल होने और फिर निधन हो जाने की सूचना दी गयी. अनुप चंद्र के मुताबिक उन्हें विश्वास है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है क्योंकि घटनास्थल और निवास कक्ष की स्थिति उन्हें संदेहास्पद लगी. कॉलेज में पता लगा कि अभिषेक की रैगिंग हुई थी. रैगिंग की शिकायत पुलिस और कॉलेज प्रबंधन को दिए जाने के बावजूद उस पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई और इसके फलस्वरूप अभिषेक की जान चली गई.

Related Articles

Back to top button