
Giridih: गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक रक्त अधिकोष भवन का शिलान्यास आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. इस दौरान राज्यपाल का स्वागत अध्यक्ष सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गुलदस्ता व चेयरमेन अरविंद कुमार ने शॉल ओढ़ाकर किया. रेड क्रॉस परिवार की ओर से सचिव विवेश जालान ने राज्यपाल को एक मोमेंटो भी सौंपा. इस मौके पर अपने संबोधन में राज्यपाल श्री गंगवार ने गिरिडीह रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए शीघ्र ब्लड बैंक भवन का निर्माण करने की उम्मीद जताई.

जिसे इसका पूरा फायदा जरूरतमंदों को मिल सके. कार्यक्रम का संचालन सचिव विवेश जालान ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन चेयरमेन अरविंद कुमार ने किया. मौके पर एसपी डॉ विमल कुमार, उप चेयरमेन चरणजीत सिंह सलूजा, उपसचिव निकिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, मदन लाल विश्वकर्मा, डॉ एस के डोकानिया, डॉ विकास लाल, प्रमोद कुमार, राकेश मोदी, विश्वनाथ स्वर्णकार, विकास खेतान, तमन्ना प्रवीण, संजय कुमार, विकास सिन्हा, मनीष गुप्ता, राजीव सिन्हा, मनोज अग्रवाल, अनिल चंद्रवंशी, विकास केडिया, डॉ बीके बनर्जी, डॉ रवि, रितेश सराक, दशरथ शर्मा समेत रेड क्रॉस के कई सदस्य उपस्थित थे.




