
Ranchi : बबलू खान ईडी ऑफिस पहुंच गया है. ईडी के अधिकारियों ने अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के मॉडयूल से जुड़े केस में संदिग्ध आतंकी डॉ इश्तियाक अहमद के तार जमीन घोटाले के आरोपियों से जुड़े हैं या नहीं इसकी पड़ताल शुरू कर दी है. इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने बबलू खान को पूछताछ के लिए समन जारी किया था. समन जारी कर आज ईडी ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया था. ईडी अब इस बात का पता लगायेगा कि रांची में जमीन घोटाले के आरोपियों का पैसा अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के लिए फंडिंग में तो नहीं लगा है. आपको बता दें कि झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के मॉडयूल से जुड़े केस में डॉ इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार किया था. बबलू खान कांग्रेस नेता है और लेक व्यू अस्पताल का संचालक है.



