JharkhandLead NewsRanchi

28 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की संभावना

Ranchi : राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. इसके लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. केंद्र के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में देखा जायेगा. इस दौरान 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. जिसमें मुख्य रूप से दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, धनबाद, बोकारो हजारीबाग, कोडरमा में भारी बारिश की संभावना है. जिसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 27 से 28 अगस्त के बीच रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं, 26 अगस्त को दोपहर बाद मौसम में बदलाव की जानकारी दी गयी है. केंद्र के अनुसार इस दिन दोपहर बाद हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.

राजधानी रांची की बात करें तो आने वाले दो तीन दिनों के दौरान कुछ हिस्से में धूप निकलेगी. वहीं, दोपहर बाद गरज के साथ बारिश होने की जानकारी दी गयी है.

Related Articles

Back to top button