JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

सहायक पुलिसकर्मियों पर रांची पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Ranchi : अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों पर रांची पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. सहायक पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से मोराबादी मैदान में डेरा डाले हुए थे, लेकिन उनकी मांग को कोई नहीं सुन रहा था. जिसके बाद अपनी मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे. इस बीच रांची पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों को रोका और लाठीचार्ज किया. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद राज्य के आलाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और आश्वासन दिया था कि 1 साल का एक्सटेंशन और सैलरी का 20%  बढ़ाया जायेगा. हालांकि इस आश्वासन के बाद सहायक पुलिसकर्मी नहीं माने और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले और बेरीकेडिंग को तोड़ दिया, जिसके बाद रांची पुलिस ने लाठीचार्ज किया है.

इसे भी पढ़ें – पीजीटी मूक बधिर मामलाः देवघर डीसी ने सिविल सर्जन को बाहरकर बनायी दूसरी जांच कमेटी, इस टीम में एम्स के डॉक्टर भी, सीएस की भूमिका सवालों के घेरे में

Related Articles

Back to top button