
Giridih: गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके में मंगलवार की देर रात मजदूरी कर लौट रहे दो बाइक सवार की मौत अज्ञात गाड़ी के चपेट में आने से हो गया. मृतकों में बगोदर थाना इलाके के माहुरी गांव निवासी करम महतो और कोकिल महतो शामिल हैं. जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी, और दोनो को पहले स्वास्थ केंद्र पहुंचाया. जहा दोनों को मौत की पुष्टि डॉक्टर ने किया. जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार मृतक कोकिल महतो और करम महतो मजदूरी कर अपने स्कूटी से देर रात मजदूरी कर लौट रहे थे. इसी दौरान माहुरी गांव के बायपास के समीप एक अज्ञात वाहन ने दोनों के स्कूटी को टक्कर मार कर फरार हो गया. इसमें करम महतो की मौत जहा मौके पर हो गई. वही कोकिल महतो की मौत स्वास्थ केंद्र में इलाज के दौरान हुआ. जानकारी मिलने के बाद दोनों परिजन भी स्वास्थ केंद्र पहुंचे. इस दौरान बुधवार की सुबह दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.




