
New delhi : त्रिपुरा का सीएम कौन होगा. उस पर सबकी नजर लगी हुयी है. जैसा कि कयास लगाये जा रहे थे कि सीएम पद पर प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब काबिज होंगे, सच साबित होता नजर आ रहा है. बीजेपी के वरिष्ठ सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बीजेपी यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष बिप़्बलब कुमार देब को देने जा रही है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि 6 मार्च को विधायक दल की बैठक सुबह बुलाई गयी है. बैठक में देब के नाम का औपचारिक ऐलान होगा.
इसे भी पढ़ें – अजब प्यार की गजब कहानी : पहली मुलाकात में प्यार, दूसरी में शादी, तीसरे में ब्लैकमेलिंग व बेटी का अपहरण और खूंटी पुलिस खामोश !
आठ मार्च को अगरतल्ला में शपथ ग्रहण समारोह संभव
सूत्रों का यहां तक कहना है कि आठ मार्च शाम 5 बजे अगरतल्ला में शपथ ग्रहण समारोह होगा. समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी बीजेपी सीएम भी शामिल होंगे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि त्रिपुरा में नये सीएम के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर नितिन गडकरी और जुएल ओरांव मंगलवार 6 मार्च को अगरतल्ला जायेंगे. विधायक दल की बैठक के बाद त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष बिप़्नलब कुमार देब को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जायेगा. बता दें कि बिप्लब देब लंबे समय से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए हैं. या यूं भी कह सकते हैं कि राजनीति की शुरुआत उन्होंने आरएसएस से जुड़ने के बाद ही की है.
इसे भी पढ़ें – पानी में गला 32 करोड़ रुपये का सरकारी नमक, लोग मवेशियों को भी खिलाने को तैयार नहीं, सप्लाई करने वाले हो गये मालामाल
बिप्लब देव 16 साल तक संघ के कार्यकर्ता रहे
बिप्लब देव का जन्म 25 नवंबर 1969 को त्रिपुरा में गोमती जिले राजधर नगर गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिता हराधन देब जनसंघ के स्थानीय नेता थे. बिप्लब देब ने त्रिपुरा के उदयपुर कॉलेज से 1999 में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद वह दिल्ली आ गये, जहां वह आरएसएस से जुड़े. बिप्लब देव 16 साल तक संघ के कार्यकर्ता बने रहे. उन्होंने संघ के बड़े नेता गोविंद आचार्य और कृष्णगोपाल शर्मा के संरक्षण में ट्रेनिंग ली. बिप्लब देव को 2016 में सुधींद्र दासगुप्ता की जगह त्रिपुरा बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया. बिप्लब देब की पत्नी नीति स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी हैं. बिप्लब देब के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




