National

किसी से झगड़ा हो जाए तो रोते हुए मत आना, कत्ल कर देना, बाद में हम देख लेंगे : VC, पूर्वांचल यूनिवर्सिटी

NEW DELHI: ऐसे समय में जब यूपी सरकार बुलंदशहर और गाजीपुर में हुए उपद्रव के दाग धोने के लिए संघर्ष कर रही है, जौनपुर की पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राजा राम यादव ने एक विवादित बयान दिया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वाइस चांसलर यादव स्टूडेंट्स को सलाह दे रहे हैं- अगर आपका किसी से झगड़ा हो जाए तो उसका कत्ल कर देना, बाकी बाद में हम देख लेंगे. उन्होंने गाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स से ये बात कही. न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी की गयी इस वीडियो में यादव को ये कहते हुए देखा जा सकता है, ‘अगर आप पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के छात्र हैं तो मेरे पास रोते हुए कभी मत आना. एक बात बता देता हूं. अगर आपका किसी से झगड़ा हो जाए तो उसकी पिटाई करके आना. बस चले तो कत्ल कर देना, बाद में हम देख लेंगे.’

(वीडियो साभार ANI)

वायरल हो रहा है वीडियो 

देशभर में सोशल मीडिया पर उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है. एक दूसरे वीडियो में उनको ये कहते हुए सुना जा सकता है, ‘युवा छात्र वही होता है जो पर्वत की चट्टानों में पैर मारता है तो पानी की धार निकलती है. उसी को छात्र कहते हैं. छात्र अपने जीवन में संकल्प लेता है, उसको अपनी आंखों से पूरा करता है. उसी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र कहते हैं.’

यूपी के मंत्री ने  की  आलोचना 

इस वीडियो को वायरल होने के बाद यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इसकी आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि ‘यह गलत है. वह ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकते. उन्हें छात्रों को शांति के बारे में पढ़ाना चाहिए, लेकिन वह गुंडा राज कर रहे हैं. ऐसी मानसिकता वाले वीसी को पद पर नहीं बना रहना चाहिए. उम्मीद है कि डिप्टी सीएम इस पर उचित कार्रवाई करेंगे.’

इसे भी पढ़ेंः ऑपरेटर के दबाव में निगम निकालेगा 9वीं बार सिटी बसों का टेंडर

 

 

Related Articles

Back to top button