
New delhi : भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस को निशाने पर लिया है. केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलट वार करते हुए राहुल गांधी से जवाब तलब किया है. कांग्रेस पर बैंकिंग सिस्टम को दागदार करने का आरोप लगाते हुए कानून मंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले चार साल में सिर्फ भय और भ्रम की राजनीति की है. भाजपा के खिलाफ वे लगातार दुष्प्रचार कर रही है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 2014 में सात कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया. यूपीए की गोल्ड स्कीम में गीतांजलि को भी फायदा मिला. कांग्रेस जवाब दे कि गीतांजलि के लिए किसने लॉबिंग की? उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि वे बताएं कि कौन है जतिन मेहता और किसने उन्हें विशेष सुविधाएं दीं. नीरव मोदी और मेहुल चोकसे पर राहुल गांधी जवाब दें. चिदंबरम की सच्चाई भी सामने आनी चाहिए. बता दें कि नीरव मोदी मामले में राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर हमला कर रहे हैं. रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार यूपीए सरकार में इस कदर फैला हुआ था कि 80-20 स्कीम के तहत यूपीए सरकार ने जाते-जाते सात प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाया. चिदंबरम और राहुल गांधी को बताना चाहिए कि जिस दिन 16 मई 2014 को रिजल्ट आये, यूपीए सरकार जा रही थी चिदंबरम की कुर्सी हिल रही थी, उसी दिन सात प्राइवेट कंपनियों को 80-20 के तहत क्यों फायदा पहुंचाया गया, जिसमें गीतांजलि भी थी.
इसे भी पढ़ें- INX मीडिया केस : अपने बयान पर कायम रही इंद्राणी, कहा- कार्ती ने लिया था घूस
इसे भी पढ़ें- पीडीएस से मिलने वाला झारखंड नमक घुलता ही नहीं, फ्री में भी नहीं लेना चाहते ग्रामीण
कांग्रेस ने अर्थतंत्र को तार-तार कर दिया
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमारी सरकार में जितने भी लोन दिये गये, उसमें कोई भी एनपीए नहीं हुआ. जबकि यूपीए सरकार में दिये गये लोन एनपीए हुए. 2008 में 18.06 लाख करोड़ देश के बैंकों से दिया गया. यूपीए शासनकाल में और 2014 में 52.15 लाख करोड़ हुआ. मार्च 2014 में स्ट्रेस एसेट 36 प्रतिशत था, जबकि 2014 में 82 प्रतिशत स्ट्रेस ऐसट हुआ. यूपीए सरकार में बैंकों के रिकॉर्ड में सभी चीजें नहीं आने दी गयी. रविशंकर प्रसाद का आरोप है कि कांग्रेस की सच्चाई यह है कि मोदी सरकार में एक भी एनपीए नहीं हुआ, जबकि कांग्रेस ने अर्थतंत्र को तार-तार कर दिया. बैंकिंग सिस्टम को डिरेल किया गया. कांग्रेस ने बैंकिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें- नोटबंदी का उद्देश्य कैशलेस इंडिया अभियान फेल, 15 माह बाद बाजार में उतनी ही करेंसी, जितनी नोटबंदी के वक्त थी
किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जायेगा
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार में किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जायेगा, चाहे पद और कद कितना ही बड़ा क्यों ना हो. कांग्रेस पर हमला करते हुए रविशंकर ने कहा कि हमारे खिलाफ लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है. बीते दिनों 13 नंबर का मोबाइल नंबर होने की अफवाह फैलाई गई. बाद में साबित हो गया कि ये बात झूठ है. वित्तीय बिल पर भी तमाम तरह की बातें की जा रही हैं, जोकि अभी प्रारंभिक अवस्था में ही है. राफेल डील का भी जिक्र करते हुए रविशंकर ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भी लगातार झूठ बोल रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इटली से अब वापस आ गए हैं. उन्हें इन सभी मुद्दों पर जवाब देना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राफेल डील को लेकर हमारे ऊपर सवाल उठाने वाली कांग्रेस खुद बोफोर्स के भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. डोकलाम पर कांग्रेस सवाल पूछ रही थी लेकिन दूसरी तरफ राहुल गांधी चीन के अंबेसडर से मुलाकात कर रहे थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




