Uncategorized

जेल में तीन महिला कक्षपालों के साथ दुर्व्यवहार करने वाला कारापाल निलंबित

Koderma :  कोडरमा जेल में तीन महिला कक्षपालों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कारापाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुये उसे निलंबित कर दिया गया साथ ही उसका तबादला कर दिया गया है. झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अधीक्षक लोकनायक जयप्रकाश नारायण, केन्द्रीय कारा हजारीबाग एवं अधीक्षक मंडल कारा कोडरमा द्वारा प्रथम दृष्टया यह प्रमाणित हो गया है कि मंडल कारा कोडरमा में कार्यरत प्रभारी कारापाल मो. सैय्यद गुलाम दानिश ने कोडरमा मंडल कारा में कार्यरत तीन महिला कक्षपालों के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके कारण प्रभारी कारापाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया,  तथा उसे निलंबन अवधि में, बिना विलम्ब किये मुख्यालय अधीक्षक, बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार होटवार रांची के कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है. यह आदेश कारा महानिरीक्षक के आदेश से निर्गत हो चुका है.

गौरतलब हो कि मंडल कारा कोडरमा की तीन महिला कक्षपालों ने कोडरमा मंडल कारा के कारापाल पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था, तथा इसकी शिकायत काराधीक्षक कोडरमा, पुलिस अधीक्षक कोडरमा, कारा महानिरीक्षक रांची, महिला समिति रांची तथा मुख्यमंत्री झारखण्ड से पिछले दिनों कर दी थी.

इसे भी पढ़ें –झारखंड हाईकोर्ट भवन निर्माण :  एल वन चुनी गयी कंपनी बढ़ा रही है 2900 फीसदी तक अपना रेट, 265 करोड़ में बनने वाला भवन बनेगा करीब 600 करोड़ की लागत से 

इसे भी पढ़ें –  अजब प्यार की गजब कहानी : पहली मुलाकात में प्यार, दूसरी में शादी, तीसरे में ब्लैकमेलिंग व बेटी का अपहरण और खूंटी पुलिस खामोश !

कारापाल ने महिला कक्षपालों को अपने आवास पर चलने को कहा था

तीनों महिला कक्षपालों सुषमा पन्ना, दिप्ती रजनी टोप्पो और शांता मिंज ने लिखा था कि वे तीनों प्रशिक्षण समाप्ति के बाद मंडल कारा कोडरमा में गत माह पदस्थापित हुई थी. गत 2मार्च को रात्रि 9:30 बजे मंडल कारा कोडरमा के कारापाल उनके क्वार्टर में आये, नशे की हालत में गेट पर जोरदार धक्का देते हुए बाहर निकलने को कहा. जब सुषमा पन्ना व दिप्ती बाहर आये तो वे अपने आवास पर उन्हें चलने को कहा, जब दोनों ने इनकार किया तो सस्पेंड करने की धमकी दी थी. महिला कक्षपालों का कहना था कि जेलर के इस व्यवहार से वे तीनों डरी और सहमी हुई थी, अतः इस पूरे मामले की उचित जांच कर कारापाल पर कार्रवाई की जाय, जिससे उनलोगों की इज्जत आबरु बची रहे, अन्यथा वे तीनों अपनी नौकरी से त्याग पत्र दे देंगी.

इसे भी पढ़ें – रांची में फिर सक्रिय हुआ चेन स्नैचर गिरोह, जेल से बाहर आकर गिरोह को मजबूत करने में जुटा प्रमोद   

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button