JharkhandLead NewsRanchi

राज्य वासियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में कोताही न हो: दीपक बिरूआ

Ranchi: परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने बुधवार को विभाग के कार्यों की समीक्षा की. मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम्य गाड़ी योजना के पूरी तरह से क्रियान्वयन में विस्तार से चर्चा की. अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि राज्यवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा में किसी तरह की कोई चूक न हो इसे सुनिश्चित किया जाए.  दीपक बिरूआ ने वाहन चलाने में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने की बात कही, ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके. मंत्री ने इस अवसर पर परिवहन विभाग को राजस्व वृद्धि करने के लिए कार्य करने को कहा. साथ ही ओवरलोडिंग पर कड़ी कार्रवाई और चेकनाका पर वाहनों की जांच तत्परता से करने को कहा. परिवहन विभाग की बैठक में परिवहन सचिव  कृपानंद झा, परिवहन संयुक्त आयुक्त सहित अन्य वरीय अधिकारी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा और आशा लकड़ा की भूमिका बढ़ाए जाने की प्रदेश भाजपा ने की मांग

Related Articles

Back to top button