JharkhandLead NewsRanchi

प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के 9 वर्ष पूरे, गरीबों का घर हुआ अपना, पूरा हुआ सपना

Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन के 9 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं. इन नौ वर्षों में राज्य के नगर निकायों के लाखों शहरी बेघरों के पक्के आवास का सपना पूर्ण हुआ है, एवं गरीब लाभुकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव हुए हैं. विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चतुर्थ घटक “लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निमार्ण” के  क्रियान्वयन में झारखण्ड राज्य अग्रणी राज्यों में से एक है.

विदित हो की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत भारत सरकार द्वारा विभिन्न  परियोजनाओं के तहत 2,10,002 आवासों के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है, जिसके तहत वर्तमान में 1,22,744 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है, तथा शेष आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है.

मार्च माह में केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना लाइट हाउस प्रोजेक्ट, रांची के तहत 1008 आवासों का उद्घाटन किया गया है.

राज्य में विभिन्न अवसरों लाभुकों के नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कराया गया है.  इसके लिए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विभिन्न अवसरों पर राज्य की प्रशंसा की गयी है. बीएलसी के लाभुकों के आवासों पर झारखण्ड की स्थानीय संस्कृति को चित्रकला के माध्यम से दर्शाया गया है, जिससे स्थानीय कलाकारों एवं स्थानीय कला का प्रचार प्रसार हुआ है, साथ ही पूरे देश में झारखण्ड राज्य के इस प्रयास को सराहा गया और कई राज्यों द्वारा इसका अनुसरण भी किया गया है.

विदित हो कि भारत में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट ) कराने वाला प्रथम राज्य झारखण्ड है. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आवासों के आवेदन महिलाओं के नाम से भरे जाते हैं, जिससे आवासों का स्वामित्व महिलाओं के नाम से दिया जाता है. इस कदम से समाज में महिलाओं का आत्मसम्मान एवं मनोबल बढ़ा है.

भारत सरकार के निदेशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 9वें वर्षगांठ के अवसर पर राज्य के नगर निकायों में विभिन्न कार्यक्रम/गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जैसे भार्थी सम्मेलन, लाभुकों के जीवन में आए बदलाव की स्टोरी, फोटोग्राफ्स एवं विडियों का प्रचार-प्रसार, महिला लाभुकों का सम्मान, निर्मित आवासों में लाभुकों का गृह प्रवेश इत्यादि.

विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के विभिन्न घटकों के तहत राज्य को महिला सशक्तिकरण पहल के अंतर्गत योजना के तहत हजारों महिलाओं को घर का स्वामित्व, रानी मिस्त्री एवं निर्माण क्षेत्र में महिलाओं को कार्य का अवसर, समुदाय उन्मुख परियोजना के तहत कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के लिए बेहतर आवासीय परियोजना उपलब्ध कराने एवं उक्त योजना का प्रभावी व व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार व जनजागरुकता के लिए झारखण्ड राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर तीन पुरस्कार दिया गया.

इसे भी पढ़ें – ईडी ने विष्णु अग्रवाल को पुगरु स्थित 9.5 एकड़ जमीन खाली करने का नोटिस भेजा

Related Articles

Back to top button