JharkhandRanchi

आईएएस मनीष रंजन पहुंचे ईडी दफ्तर, पूछताछ शुरू

Ranchi: आईएएस मनीष रंजन ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं. ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है. यह पूछताछ टेंडर कमीशन घोटाले मामले को लेकर की जा रही है. इससे पहले उनसे 28 मई को नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी. फिर चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज और बैंक खातों के डिटेल्स के साथ तीन जून को ईडी ऑफिस पहुंचने के लिए कहा था. जांच एजेंसी ने इस मामले में पहली बार समन जारी कर उन्हें 24 मई को बुलाया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे. फिर 25 मई को समन जारी कर 28 मई को बुलाया था. तब उनसे पूछताछ हुई थी.

Related Articles

Back to top button