
Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा डिवीजन के अलग-अलग स्टेशनों में अवस्थित अस्पतालों में चिकित्सकों की भर्ती होने वाली है. साक्षात्कार के माध्यम से 11 चिकित्सकों की भर्ती निकाली गई है. इसमें से पांच अनारक्षित, दो अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति तथा तीन पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है.
यह भर्ती आद्रा, बांकुरा, पुरुलिया, भागा, भोजुडीह, महुदा, बर्नपुर, अनारा, चांडिल, गरबेटा और बोकारो स्टील सिटी के अस्पतालों में पूर्णकालिक संविदा के आधार पर रखा जाएगा. पहले साल के लिए 95,000 रुपये प्रति माह, दूसरे माह के लिए 1,05,000 रुपये प्रति माह विशेषज्ञ डॉक्टरों को मिलेगा.
18 जून को होगा इंटरव्यू
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर व सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 75 हजार रुपये मानदेय मिलेगा. हालांकि सेवानिवृत्त डॉक्टर द्वारा लिया गया वेतन सेवानिवृत्ति के समय निकाले गए अंतिम वेतन से अधिक नहीं होना चाहिए. साक्षात्कार 18 जून को आद्रा में होगा. इसके लिए 13 जून से ऑनलाइन रेलवे के वेबसाइट के माध्यम से भरा जाएगा.




